♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने 26 जनवरी 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

कलाम कुरैशी मंडल ब्यूरो चीफ झाँसी

कांग्रेस ने 26 जनवरी 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
———————–
झांसी। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 जनवरी 74 वें गणतंत्र दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय पर भगवानदास कोरी ने ध्वजारोहण किया। तदोपरांत कांग्रेस कार्यालय से सभी वार्डों, ब्लॉक एवं नगरों में “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी ने पूरे देश की जनता को “नफरत छोड़ो भारत जोड़ों” के नारे के साथ जोड़ा है, उनका यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को जानेंगे तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार के गलत निर्णय की एक चार्जसीट जनता को सौंपेंगे।

जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी ने “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हर गांव गली और हर घर तक राहुल जी को के संदेश को पहुंचाने का कार्यक्रम है। हम सभी को पूरी ईमानदारी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन एक ग्राम में पदयात्रा कर प्रति व्यक्ति से हाथ से हाथ मिला कर उनकी समस्याओं को जानना है। कांग्रेश उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष का वादा करती है और संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चंद्र बिलहाटिया, जिला उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला भदौरिया, आशिया सिद्दीकी, भरत राय, शंभू सेन, मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
–+++++———–+++++——–

वहीं, वार्ड नंबर 45 छनियापुरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में वार्ड के पार्षद मोहम्मद जावेद के अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ तदोपरांत वार्ड में “हाथ से हाथ मिलाओ अभियान” का शुभारंभ कर जनता को वर्तमान सरकार की कारगुजारियों से अवगत कराया गया तथा राहुल गांधी के प्रेम के संदेश को जनता तक पहुंचाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारा संविधान खतरे में है और इसकी रक्षा के लिए हम सब को आगे आना होगा। देश को नफरत से नहीं केवल प्रेम से जोड़ा जा सकता है हमें आपस के मतभेद बुला बुला कर देश के विकास तथा उत्थान के बारे में सोचना होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के विकास के लिए कार्य करती है और वर्तमान भाजपा सरकार कांग्रेस के 70 साल के विकास को मिटाने पर तुली है।
इस अवसर पर शंभू सेन, मनोज तिवारी, इंदिरा रायकवार, मोहम्मद रईसुद्दीन काजी, मोहम्मद जब्बार आदि उपस्थित रहे।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Success Care Technology +91 77829 40965