
शीघ्र ही होगा आचार्यश्री सौरभसागरजी महाराज का नगर आगमन • आचार्य सौरभसागर जी महाराज का झांसी में पहली बार हो रहा हैं पदार्पण • झांसी के समाजसेवियों को मिला गुरुदेव का आशीर्वाद

शीघ्र ही होगा आचार्यश्री सौरभसागरजी महाराज का नगर आगमन
• आचार्य सौरभसागर जी महाराज का झांसी में पहली बार हो रहा हैं पदार्पण
• झांसी के समाजसेवियों को मिला गुरुदेव का आशीर्वाद
झांसी: नगर में पहली बार दिगम्बर जैन आध्यात्मिक संत आचार्यश्री सौरभसागरजी महाराज का पदार्पण (आगमन) होने जा रहा हैं।
दिगंबर जैन पंचायत समिति,झांसी के उपाध्यक्ष वरुण जैन के नेतृत्व में करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावलजी मंत्री खुशाल जैन,पुलक जन चेतना मंच (मुख्य शाखा) के अध्यक्ष दिनेश जैन डीके,युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ,गौरव जैन नीम (प्रतिनिधि मण्डल) ने पृथ्वीपुर के ग्राम बम्हौरी पहुंचकर आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर झांसी आगमन का निवेदन किया,जिस पर सरलता सहजता की प्रतिमूर्ति गुरुदेव ने सहज स्वीकृति प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया। जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि आचार्यश्री का पदविहार चातुर्मास उपरांत श्री सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरी से निरंतर चल रहा है,झांसी नगर में उनका पहली बार आगमन होने जा रहा हैं,जिससे संपूर्ण जैन समाज में हर्ष का माहौल हैं,फरवरी में आचार्य सौरभसागर महाराज के मंगल सानिध्य में नगर में विभिन्न धार्मिक एवम् सामाजिक आयोजन होंगे।