♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आम आदमी पार्टी का निकाय चुनाव सम्मेलन संपन्न

कलाम कुरैशी मंडल ब्यूरो चीफ झाँसी

आम आदमी पार्टी का निकाय चुनाव सम्मेलन संपन्न।

झांसी। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव टलने के कारण बदली परिस्थिति में आगामी रणनीति पर विचार करने, पार्टी में सम्मिलित हुए नए सदस्यों व संभावित प्रत्याशियों का पूर्व सदस्यों तथा पदाधिकारियों से परिचय कराने तथा पार्टी की मजबूती के लिए अपनाई जाने वाली कार्यशैली पर विचार करने हेतु आम आदमी पार्टी झांसी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन/समीक्षा बैठक का आयोजन आज सुभाष गंज स्थित मुन्नालाल की धर्मशाला में किया गया जिसमें बुंदेलखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विवेक जैन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरशद खान ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा तथा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आशीष तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले के सभी निकायों के पदाधिकारी/सदस्य तथा निकाय चुनावों में पार्टी के संभावित प्रत्याशी उपस्थित रहे जिनके साथ चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि विवेक जैन ने कहा कि निकाय चुनावों में हुए विलंब का लाभ उठाते हुए हमें संगठन विस्तार पर ध्यान देकर संगठन को और मजबूत बनाना है।

जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि संगठन के सभी साथी तथा निकाय चुनावों के संभावित प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाएं तथा लोगों की समस्याओं की जानकारी कर उनके निराकरण का प्रयास करें।

महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि झांसी महानगर में जल संस्थान द्वारा 45000 जल कर वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं जिनका विवरण पार्टी ने एकत्र करना शुरू कर दिया है और आगामी दिनों में पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी।

पार्टी संगठन में विस्तार करते हुए महानगर में अशोक मिश्रा जी को महानगर उपाध्यक्ष, सतीश झा को महानगर सचिव, कपिल कुशवाहा को महानगर कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार को महानगर कार्यकारिणी सदस्य, जिले में मोहित पंचोली को सोशल मीडिया प्रभारी जिला झांसी, आरिफ खान को जिला कार्यकारिणी सदस्य, नीलम चौधरी को महिला प्रकोष्ठ का जिला सचिव तथा सुमन गौतम को महिला प्रकोष्ठ का बबीना विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव आशीष तिवारी, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ हिमांशु यादव, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सतेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला विंग सीमा कुशवाहा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविन्द्र रायकवार, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, माइनोरिटी जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज, एस0सी0 जिलाध्यक्ष वीरू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष क्षेमेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, नगर महासचिव भावजीत सरना, पूर्व महानगर अध्यक्ष इरशाद खान, जिलाकोषाध्यक्ष राजकुमार राव, मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल आर्य, गरोठा विधानसभा अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, जिला सचिव बैजनाथ आजाद, युवा जिलाध्यक्ष रवि बघेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय बरसाइयां, सभासद आशीष रायकवार, जिलाउपाध्यक्ष महिला भाग्यलक्ष्मी अय्यर, मीडिया प्रभारी कलीम उल्लाह, पूर्व सैनिक इम्तियाज खान, पूर्व सैनिक जीशान खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य आरिफ खान, कार्यकारिणी सदस्य राधे श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित पिंचोली, नगर अध्यक्ष चिरगांव इसरार खान, नगर अध्यक्ष समथर गौरीशंकर पांचाल, मोतीलाल वंशकार, एड0 नीलम चौधरी, राशिद अंसारी, राजेश कुशवाहा, वीरू आनंद, मेहताब आलम, वहीद मंसूरी, रिजवान खान, गणेश कुशवाहा, सतीश झा, अशोक मिश्रा, कपिल कुशवाहा, बलराम बंशकार आदि उपस्थित रहे।

संचालन जिलामहासाचिव पुत्तुसिंह कुशवाहा ने तथा आभार कार्यक्रम संयोजक जिला सचिव विक्की खान ने किया।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Success Care Technology +91 77829 40965