
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वार्ड अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक में बनाई रणनीति

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वार्ड अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक में बनाई रणनीति
झांसी:आगामी निकाय चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में वार्ड अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मनोज गुप्ता ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वार्ड प्रभारियों की देखरेख में चुनाव प्रचार होगा।
इस मौके पर वार्ड नं. 1हंसारी का आकाश गौतम एवं वार्ड नं. 34 नई बस्ती का अब्दुल रसीद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान राजकुमार सेन, शफीक अहमद मुन्ना, भरत राय,शेखर नलवंशी, सोहन तिवारी, राकेश दुबे, शाहरुख खांन, राजकुमार फौजी,मनोज तिवारी,हामिद अब्बासी, दीपक दत्त मिश्र गौरव त्रिपाठी,मजहर अली,अशोक गुप्ता, मनीष राजपूत, अवध कुमार , अनंत सिंघल, आदि उपस्थित रहें।
संचालन अमीर चंद आर्य ने किया। आभार दीपक पासवान ने व्यक्त किया।