
आँखों का इलाज कराकर लौटे महेंद्र ने संघर्ष सेवा समिति को दिया धन्यवाद

आँखों का इलाज कराकर लौटे महेंद्र ने संघर्ष सेवा समिति को दिया धन्यवाद
- झाँसी। पिछले माह संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आये बरुआसागर निवासी महेंद्र रजक एम्स में अपनी आंखों का ऑपरेशन करा कर झांँसी वापस लौट आया है। आंखों का ऑपरेशन सफल रहा और 70% रोशनी वापस लौट आई है धीरे-धीरे महेंद्र की आँखों की रोशनी में और सुधार होता जायेगा। आज महेंद्र रजक धन्यवाद ज्ञापित करने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुँचा जहाँ उसने आंखों के ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी दी। संस्था के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर महेंद्र रजक का स्वागत किया गया महेन्द्र ने संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक संदीप सरावगी सहित
सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। लेकिन ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों के लिए महेंद्र जीविकोपार्जन हेतु काम करने में असक्षम रहेगा जिसके लिए समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी ने आर्थिक सहायता की जिससे वह अपना राशन खरीद सके। संदीप सरावगी ने कहा यह हमारी संस्था के लिए बहुत सुखद पल है कि किसी की आंखों की रोशनी वापस लाने में कुछ आंशिक योगदान हमारा भी रहा। कई मरीज छोटी-छोटी जरूरतें पूरी ना हो पाने के कारण अपनी जान गवा देते हैं या आजीवन अपंग हो जाते हैं। ऐसे लोगों से हमारा अनुरोध है एक बार संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आकर अपनी समस्या अवश्य बतायें। इस दौरान संतराम पेंटर, अमित परिहार एवं संघर्ष सेवा समिति से मनोज रेजा, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, राजू सेन, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।