
सीपीए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संघ है। जिसमे मुझे कोषाध्यक्ष के रुप में चुना गया है ,सांसद अनुराग शर्मा

सीपीए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संघ है। जिसमे मुझे कोषाध्यक्ष के रुप में चुना गया है ,सांसद अनुराग शर्मा
झांसी झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग का हैलीफैक्स कनाडा में कोषाध्यक्ष पद के लिए चयन हुआ है। जिसके बाद बुन्देलखंड को एक नई पहचान मिलने जा रही है। इसकी जानकारी स्थानीय सर्किट हाउस में सांसद अनुराग शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।
प्रेस वार्ता के दौरान झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि सीपीए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संघ है। जिसमे उन्हें कोषाध्यक्ष के रुप में चुना गया है। उन्हें दूसरा भारतीय पदाधिकारी बनाकर सीपीए में भारत के लिए एक और सीट बढ़ा दी गई है। जिससे कुल भारतीय संख्या अब 4 प्रतिनिधियों तक पहुंच गई है।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि सीपीए में कोषाध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका प्रयास रहेगा कि देश के साथ-साथ बुन्देलखंड को भी एक नई पहचान मिले। इसके लिए वह चाहेंगे कि मीडिया भी उनका सहयोग करे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सीपीए की वर्तमान में लगभग 180 शाखाएं है और यह नौ क्षेत्रों में विभाजित है। अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश द्वीप और भूमध्य सागरीय कनाडा, कैरिबियन, अमेरिका ओर अटलांटिक, भारत, प्रशांत और दक्षिण पूर्व एशिया। सीपीए मुख्यालय सचिवालय लंदन में स्थित इसमें 56 देशों के 180 संसद, विधानमंडल, एवं विधानसभा के सदस्य शामिल हुए। जिनकी संख्या लगभग 18000 है।
पूरी दुनिया में भारत का नाम सर से उठा है हम चाहते हैं बुंदेलखंड भी इतिहास के पन्नों में शामिल हो