
जागरूकता के अभाव के कारण पिछड़ रहा समाज – पुष्पेंद्र कुशवाहा

जागरूकता के अभाव के कारण पिछड़ रहा समाज – पुष्पेंद्र कुशवाहा*
—————————
झांसी। आज अखिल भारतीय कुशवाह महासभा जनपद, झांसी के तत्वधान में शाम 4:00 बजे कृष्णकांत लॉज रानीपुर में एक बैठक डॉ नाथूराम कुशवाहा की अध्यक्षता में, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बैठक का शुभारंभ किया। जिसमें जिला संगठन का विस्तार, नगर कार्यकारिणी रानीपुर का शपथ ग्रहण हुआ।
इस अवसर पर डॉ बाल चंद कुशवाहा रानीपुर को जिला उपाध्यक्ष , श्री राजाराम कुशवाहा पत्रकार रानीपुर को जिला संगठन मंत्री, श्री वीरेंद्र कुशवाहा बबलू प्रबंधक महाविद्यालय, शिवलाल रानीपुर, श्री आकाश कुशवाहा गुरसराय को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा टोड़ी फतेहपुर नगर अध्यक्ष श्री तुलसी राम कुशवाहा, मोठ नगर अध्यक्ष श्री संतोष कुशवाहा को बनाया गया।
जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने समाज में एकता पर विशेष बल देते हुए युवा पीढ़ी से आव्हान किया कि समाज में जागरूकता लाएं। जागरूकता के अभाव के कारण समाज पिछड़ रहा है। समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए कमर कसनी होगी। इस दौरान तमाम वक्ताओं ने समाज सुधार पर अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर प्रकाश कुशवाहा नगर अध्यक्ष कटेरा, कैलाश कुशवाहा नगर अध्यक्ष रानीपुर ,पार्षद चंद्र प्रकाश कुशवाहा ,डॉ बृजलाल कुशवाहा, डॉ हरिदास कुशवाहा, पूर्व पार्षद बरनाम कुशवाहा ,आचार्य श्याम लाल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, केशव कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी जन अधिकार पार्टी, पूर्व पार्षद विजय प्रसाद, बाल चंद कुशवाहा कटेरा, टिंकू कुशवाहा लुहर गांव, कल्लू कुशवाहा, श्यामलाल आचार्य, सुनील कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, नारायण दास, मनोहर लाल, मुकुंदी, दशरथ कुशवाहा, कमलनाथ, प्यारेलाल, प्रदीप कुशवाहा, छोटेलाल, धरमदास, जगन्नाथ, रमेश कुशवाहा, जुगल किशोर, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौरी शंकर, गणेश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा मोठ, ज्ञान चंद कुशवाहा, महेश कुमार, तेजराम जानकी प्रसाद ग्राम सेवक रामकुमार ,काली चरण ,हरिकेश कुशवाहा, भूरे कुशवाहा, रामस्वरूप, जितेंद्र कुशवाहा एलआईसी, संतोष कुशवाहा बर्तन वाले, ब्रजकिशोर, दीपक कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।
बैठक का संचालन डॉ बालचंद्र कुशवाहा रानीपुर एवं आभार नगर अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा ने किया।