♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

कलाम कुरैशी मंडल ब्यूरो चीफ झासी

कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

झांसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत छोडो़ आन्दोलन की वर्षगांठ पर गांधी उधान कचहरी चौराहा से कांग्रेस ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली। पहले दिन पदयात्रा गांधी उधान से प्रारम्भ हुई ओर डा .अम्बेडकर चौराहा, शहीद पार्क झोकनबाग, गोविन्द चौराहा, अन्दर सैंयर गेट होते हुए वीर गुलाम गौस खां पार्क मिनर्वा चौराहा पर सम्पन्न हुई।
पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यात्रा के दौरान डा. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चंद बिलहाटिया ,शहीद पार्क में स्वामी बृह्मानन्द जी की प्रतिमा पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं वीर गुलाम गौस खां की प्रतिमा पर समन्वयक रघुराज शर्मा ने माल्यार्पण किया। यात्रा का अन्दर सैंयर गेट में राजीव गांधी पंचायती राजीव प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत की राजनीति को रोकना हैं।उन्होनें कहा कि देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा हैं।आधुनिक भारत की पृष्ठभूमि में स्वतंत्रता के लिए लम्बा संघर्ष, गांधी जी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना और नेहरु जी की आधुनिक दृष्टि थी भारत के इस विचार में देश की बहु संस्कृति और सर्व समावेशी मिट्टी की महक हैं।
कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जो लोग आजादी की लड़ाई मे अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे वही लोग आज देश में नफरत और घृणा फैलाने का कार्य कर रहे है।जबकि भारत देश सबका हैं और तिरंगा हमारी आन, बान और शान हैं।
प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना हैं।
पदयात्रा में देवी सिंह कुशवाहा, नरेश चंद बिलहाटिया,इदरीश खान,बलवान सिंह यादव,नीता अग्रवाल, डा.सुनील तिवारी,रघुराज शर्मा,अनिल झा ,विवेक बाजपेयी, चौधरी माबूद, डा. विजय भारद्वाज, युथुप जैन, भरत राय, , राजकुमार फौजी, राजपाल बुंदेला ,पंकज मिश्र,अनिल रिछार, हरवंश लाल, युवराज सिंह यादव,शफ़ीक़ अहमद मुन्ना, मातादीन श्रीवास,शाहरुख़ मंसूरी,मज़हर अली,शेखर नलवंशी, राजकुमार सेन,मुलायम सिंह,गौरव त्रिपाठी, सुजान सिंह बुंदेला,राहुल यादव, रशीद मंसूरी, शाहनवाज हुसैन, आरिफ सलीम,मंसूर अली, गौरव कंचन, श्रीलाल ,धनसिंह पांचाल ,रोहित कुशवाहा,आकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहें।
पदयात्रा का संचालन एच पी पटेल ने किया और अंत में सभी के प्रति आभार समन्वयक अमीर चंद आर्य ने व्यक्त किया।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close