♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अब कोई तीसरा मोर्चा भी नहीं बनवा पाएंगे अमित शाह- शाहनवाज़ आलम*

कलाम कुरैशी मंडल ब्यूरो चीफ झासी

अब कोई तीसरा मोर्चा भी नहीं बनवा पाएंगे अमित शाह- शाहनवाज़ आलम*

*गांधी परिवार एक बार फिर देश को निडर संघर्ष के लिए प्रेरित कर रहा है*

*स्पीक अप # 57 में बोले अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता*

लखनऊ भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सिर्फ़ कांग्रेस ही लड़ रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में भी सिर्फ़ कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ़ लड़ सकती है। निर्विवाद तौर पर राहुल गांधी देश की आवाज़ बन चुके हैं। संसद और संसद के बाहर गैर कांग्रेसी दल अब भाजपा की बी टीम बन कर रह गए हैं। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने स्पीक अप कार्यक्रम की 57 वीं कड़ी में कही।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से जिस तरह सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग के बावजूद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी बिना डरे और बिना झुके आम जनता की लड़ाई लड़ रही हैं उसने आम जन को संघर्ष के लिए प्रेरित किया है। यही प्रेरणा 2024 में कांग्रेस की सरकार बनवायेगा।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को यह समझना होगा कि सपा, बसपा और तृणमूल जैसी क्षेत्रीय पार्टियों को आगे करके कथित तीसरे मोर्चे की भाजपा और संघ की रणनीति विफल हो चुकी है। इन दलों ने भाजपा के आगे न सिर्फ़ सरेंडर कर दिया बल्कि बसपा तो भाजपा विरोधी विपक्ष को कमज़ोर करने के लिए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनावों तक में भाजपा के साथ चली गयी। लेकिन बावजूद इसके अमित शाह के इशारे पर ये पार्टियां मुसलमानों को कांग्रेस से दूर करने के लिए कभी भी एक साथ आ सकती हैं। इसलिए मुसलमानों को चौकन्ना रहना होगा।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुसलमानों को गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना बूस्टर डोज अभियान के बाद सीएए लागू करने के बयान से समझ लेना चाहिए कि 3 महीने बाद एक बार फिर से मुसलमानों को प्रताड़ित करने की योजना सरकार बना चुकी है। वहीं पूजा स्थल क़ानून 1991 में बदलाव के लिए भी न्यायिक दुरूपयोग की तैयारी में सरकार है। ऐसे में एक और बड़े लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। वजूद और संविधान बचाने के इस संघर्ष में सपा और बसपा जैसी जातिवादी सांप्रदायिक पार्टियां मुसलमानों के साथ नहीं खड़ी होंगी। इस संघर्ष में सिर्फ़ कांग्रेस ही हमारे साथ खड़ी होगी।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close