
संपूर्ण विश्व देखे रानी झांसी रानी का गौरव वार्ता*

संपूर्ण विश्व देखे रानी झांसी रानी का गौरव वार्ता*
झांसी। अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल एवं कर्म योगी संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने संस्था के गणमान्य जनों के साथ झांसी डिविजन के नव आगंतुक कमिश्नर संजय गोयल जी के पदभार ग्रहण करने पर पारंपरिक विधान से पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र आदि प्रेषित कर सम्मानित किया। जिसमें तत्पश्चात झांसी के विभिन्न विषय पर वार्ता संपन्न हुई,
वार्ता में मुख्य रूप से नई दिल्ली गणतंत्र दिवस राजपथ से निकलने वाली झांकियां जिनका लाइव प्रसारण भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 80 अधिक देशों में होता है। उक्त झांकियों में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की झांकी को भी सम्मिलित करने की बात रखी गई, विगत सप्ताह पूर्व इस विषय को संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने भारत सरकार के महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, आदि मंत्रालयों के समक्ष लिखित रूप से प्रेषित किया गया, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा उक्त प्रस्ताव मंत्रालय के समक्ष आना अति अनिवार्य है जिसके परिणाम स्वरूप मंडल आयुक्त के समक्ष उक्त प्रस्ताव को रखा गया जिस पर मंडलायुक्त ने सहयोग का आश्वासन दिया, यदि उक्त प्रस्ताव शीघ्र भारत सरकार के समक्ष पहुंचा तो 2023 में रानी झांसी की झांकी को भी उक्त झांकियों में स्थान प्राप्त होगा जो झांसी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की बात होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सुरेंद्र राय, डॉ आर के चतुर्वेदी, डॉ एस के गुप्ता, डॉ राकेश कुमार गुप्ता, सुनील हिरवानी, अनु हिरवानी, भगवानदास बसरानी, आर के शर्मा, श्रीमती सरिता शुक्ला, श्रीमती विष्णुप्रिया शुक्ला, सीमा सिंह, श्रीमती तारा केसवानी, प्रीति बाजपेई, अरुण हिंगबासिया, अजय खुराना, ए. के. कनोजिया, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय कनोडिया, नीलेश चतुर्वेदी, डॉक्टर सुधीर द्विवेदी, रोहित सैमसंग आदि सभी ने मंडलायुक्त से प्राप्त सहयोग के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया।